Skip to content

Yo Drift: नए साल 2024 में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की धूम।

  • by
Yo Drift electric scooter

“Yo Drift Hx” Highspeed electric scooter को नए साल की शुभकामनाएं के रूप में पेश किया गया हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत के गुजरात की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी “Yobykes Trust” द्वारा लॉन्च किया गया है जिसके CEO श्री प्रदीप कावड़िया जी हैं। कंपनी 2006 से इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण के क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी कई प्रकार के दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर चुकी है जिसमे “Yo EXL, Yo Xplor, Yo Electron ER, Yo Spark” आदि प्रमुख हैं।

Yo Drift स्पेसिफिकेशन

इलेक्ट्रिक स्कूटर नामYo Drift
कंपनीYobykes Trust, Gujarat
स्पीड65kmph
रेंज100Km
कलरब्लू, काला, लाल, हरा और ग्रे।
बैटरी2.65kWh
चार्जिंग समय4-5 घंटे।
मोटर2500Watt, BLDC मोटर।
कीमत51,094/ (Ex Showroom)
ग्राउंड क्लियरेंस170mm
कर्ब वेट95Kg
पे लोड क्षमता150Kg
टायर12 इंच, ट्यूबलेस।
सीईओप्रदीप कावड़िया
अन्य प्रोडक्टYo edge, Yo Spark आदि

कंपनी द्वारा “Yo Drift इलेक्ट्रिक स्कूटर” की कीमत 51,094 रुपया निर्धारित की गई हैं। इसमें 2.65Kwh की बैटरी पैक दिया गया है जो 4-5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है साथ में 2500 Watt की एक BLDC हब मोटर भी दिया गया है जो स्कूटर को 0-3 सेकंड में 40Kmph स्पीड देने में सक्षम बनाता है। वैसे इसकी अधिकतम स्पीड 65Kmph है जिसे 0-7 सेकंड में प्राप्त कर लेती हैं।

इसे भी देखे:

Xiaomi Auto की नए साल 2024 का तोहफा: काफी आकर्षक और लक्जरी इलेक्ट्रिक कार “SU7 और SU7 Max “

कंपनी के अनुसार “Yo Drift” एक फुल चार्ज में 100Km की दूरी तय कर सकती हैं। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170mm, कर्ब वेट 95Kg जबकि Pay Load क्षमता 150Kg हैं। इसमें 12 इंच का ट्यूबलेस टायर दिया गया है। इसके आगे में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे में एक स्विंगर्म शॉक ऑब्जर्वर लगाया गया हैं।

Yo Drift की दूसरे फंक्शन की बात करे तो इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग, Auto Headlamp, रिवर मोड, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल 3- in-1 लॉकिंग सिस्टम आदि सुविधाएं भी दी गई हैं। यह एक हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे New Year 2024 से बेचा जाएगा।

Reference :

Yodrift hx Highspeed electric scooter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *