Skip to content

Xiaomi SU7 Electric Car: युवाओं को नया साल का उपहार

Xiaomi SU7

Xiaomi SU7 electric car: इस इलेक्ट्रिक कार को चीन की प्रसिद्ध मोबाइल निर्माता कंपनी “Xiaomi” द्वारा 28 दिसंबर 2024 को लॉन्च किया गया है। Xiaomi अब मोबाइल के साथ – साथ इलेक्ट्रिक कार भी निर्माण कर रही है और अपनी इस इकाई का नाम ” Xiaomi Auto” रखा हैं। यह कार बेहद ही आकर्षक और लग्जरी है जो युवाओं के लिए नए साल 2024 का एक तोहफा भी साबित हो सकता हैं। इसे “Li Tianyuan” नामक एक्सपर्ट व्हीकल्स डिजाइनर द्वारा डिजाइन किया गया हैं जिनका चीन में एक अलग पहचान हैं।

20240101 185241
Xiaomi SU7 साभार @X

कंपनी Xiaomi Auto ने नए साल 2024 के जश्न में उबाल लाने के लिए ” Xiaomi SU7 और Xiaomi SU7 Max” नामक दो इलेक्ट्रिक कार लॉन्च किया है। Xiaomi की Max वेरिएंट ज्यादा प्रभावशाली हैं। दोनो वेरिएंट की स्पीड, रेंज, कलर, बैटरी और कीमत के बारे में, आइए जानते हैं विस्तार से..

20240101 185643
Xiaomi SU7 साभार @X

Xiaomi SU7 की विशेषताएं:

  1. कंपनी इन वेरिएंट को दो बैटरी पैक 73.7Kwh(SU7) और 101Kwh(SU7 Max) के साथ लॉन्च किया है।
  2. SU7 में सिंगल मोटर 299PS के साथ Rear wheel drive(RWD) सिस्टम उपलब्ध है जबकि SU7 Max में ड्यूल मोटर 673PS के साथ All Wheel Drive सिस्टम उपलब्ध हैं।
  3. कंपनी के अनुसार, SU7 668Km और SU7 Max 800Km रेंज देने में सक्षम हैं।
  4. Xiaomi SU7 का डाइमेंशन “4997-1963-1455″mm हैं जबकि इसका व्हीलबेस 3000mm हैं।
  5. 19″ और 20″ के दो व्हील ऑप्शन है जिसका टायर स्पेसिफिकेशन क्रमश: “245/45 R19 और 245/40 R20” हैं।
  6. इस इलेक्ट्रिक कार में 16.1 इंच का टचस्क्रीन बोर्ड, 56 इंच का डिस्प्ले और ADAS सिस्टम दिया गया है।
  7. कार बाहर के हिस्से में विशेष डिजाइन के साथ “टेललाइट्स, टेरड्रॉप शेप्ड LED हैडलाइट्स” लगा हुआ है।
  8. यह एक 4 Door Sedan Electric Car हैं।
  9. Xiaomi Auto इन वेरिएंट को तीन कलर ऑप्शन “Agua Blue, Mineral Gray और Verdant Green” के रूप में पेश किया हैं जो काफी आकर्षक लग रहा हैं।
  10. इस दोनो वेरिएंट को Porsche Taycan, Tesla Model 3 और Hyundai Loniq 6 के साथ रिलेट किया जा सकता हैं।
Xiaomi SU7 Highlights साभार @X

मैंने इस न्यूज के सहारे लिखा है, आ,प भी इसे देख सकते हैं

1 thought on “Xiaomi SU7 Electric Car: युवाओं को नया साल का उपहार”

  1. Pingback: Yo Drift: नए साल 2024 में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की धूम। - Vehicles News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *