Skip to content

Simple Dot One: 2024 की सबसे किफायती और बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर

Simple Dot one

Simple Dot One इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसका हर कोई दीवाना हैं। यह भारत की एक किफायती और बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर है। जिसे नए साल 2024 में, दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Simple Energy द्वारा लाइनअप किया गया हैं।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की pre booking 27/01/2024 से शुरू होने वाली है लेकिन जिस ग्राहकों ने Simple One की पहले से बुकिंग करा रखी है। वे लोग 01 जनवरी 2024 से अपना बुकिंग Dot one में ट्रांसफर करा सकते हैं।

इसे भी देखे: 2024 में ताइवानी इलेक्ट्रिक स्कूटर Gogoro CrossOver की धमाल

20240103 180814
Simple Dot One इलेक्ट्रिक स्कूटर, साभार@X

अब सबसे पहले आपलोगो को बता देता हूं कि Simple Dot One सबसे किफायती और बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं? इन प्रश्नों का हल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की विशेषताएं में है इसलिए सबसे पहले इसकी विशेषताओं की चर्चा करते हैं:

Simple Dot One की विशेषताएं:

  • Dot One की (ex-showroom) कीमत 1,39,000/ हैं।
  • इसे 1947/ में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से Pre booking करा सकते हैं।
  • यह पूरी तरह से Made in India प्रोडक्टहैं।
  • यह लगभग “सिंपल वन” इलेक्ट्रिक स्कूटर के समान है इसमें सिर्फ फिक्स्ड बैटरी की सुविधा दी गई हैं।
  • इसमें 3.7kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया है।
  • इसके साथ 750Watt का फास्ट चार्जर भी दिया गया हैं।
  • कंपनी के अनुसार इसकी अधिकतम रेंज 160Km हैं।
  • 12 इंच व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल किया गया है।
  • इसके दोनो व्हील के लिए डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है।
  • यह इलेक्ट्रिक स्कूटर छः कलर कलर ऑप्शन “Namma Red, Brazen Black, Grace White, Light X, Brazen X और Azure Blue” के रूप में बाजार में उपलब्ध हैं।
  • 8.5kW का एक इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है जो 72Nm टॉर्क जेनरेट करता है और 2.77 सेकंड में 0-40Kmph की स्पीड प्रदान करती हैं।
  • इसके अतिरिक्त इसमें एक कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
  • एक टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

Simple Dot One इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पेसिफिकेशन

इलेक्ट्रिक स्कूटर नामSimple Dot One
निर्माताSimple Energy
कीमत1,39,000/
अधिकतम रेंज160Km
अधिकतम स्पीड105Kmph
बैटरी क्षमता3.7kwh
चार्जर750Watt (03:47)
इलेक्ट्रिक मोटर8.5kW
टॉर्क72Nm
डाइमेंशन1907- 758- 1170
ग्राउंड क्लियरेंस164.5mm
व्हील बेस1335mm
कर्ब वेट126Kg
अतिरिक्त स्टोरेज35 Litre
कलर :6Namma Red, Brazen Black, Grace White, Light X, Brazen X और Azure Blue”

References : Simple Dot One electric scooter

1 thought on “Simple Dot One: 2024 की सबसे किफायती और बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर”

  1. Pingback: EcoDraft 350: 170Km रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर नए साल 2024 में लॉन्च। - Vehicles News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *